फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाली कांग्रेस के भीतर घमासान, देउबा गुट की 'सुप्रीम' फैसला आने तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक की मांग

Mon, 19 Jan 2026 04:37 AM IST
लव गौर अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडो

सार

Nepal News: नेपाली कांग्रेस के देउबा गुट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक की मांग की है। देउबा पक्ष ने चुनावी कार्य तालिका पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए अलग से आवेदन जमा कराया है।
विज्ञापन
शेरबहादुर देउबा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली कांग्रेस के भीतर जारी विवाद को लेकर पार्टी अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। इस बीच, देउबा पक्ष ने निर्वाचन आयोग से सुप्रीम कोर्ट से अंतिम फैसला आने तक प्रतिनिधि सभा चुनाव के नामांकन कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग भी की है।
विज्ञापन


आयोग के एक निर्णय के खिलाफ रविवार को सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर करने के तुरंत बाद देउबा पक्ष ने चुनावी कार्य तालिका पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए अलग से आवेदन जमा कराया। पार्टी कार्यालय के मुख्य सचिव कृष्ण प्रसाद पौडेल, पूर्व महान्यायाधिवक्ता खम्बाबहादुर खाती और अधिवक्ता केशवराज जोशी ने आयोग में आवेदन दर्ज कराए।

आवेदन में दी ये दलील
आवेदन में कहा गया है कि कांग्रेस की आधिकारिकता से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और जब तक उस पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता तब तक नामांकन सहित सभी चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal Politics: बालेन शाह ने मेयर पद से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे आम चुनाव; RCP ने बनाया प्रधानमंत्री का दावेदार
विज्ञापन


5 मार्च के आम चुनाव के लिए नेपाल में आचार संहिता लागू
काठमांडो। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के लिए रविवार की मध्य रात्रि से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और तटस्थ मतदान का माहौल सुनिश्चित करने के लिए रविवार को चुनाव आयोग की बैठक में आचार संहिता लागू करना का फैसला किया गया। पिछले साल छात्रों के आंदोलन के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें