फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharchula Clash: उत्तराखंड के धारचूला में भारत-नेपाल सीमा पर झड़प, नेपाल ने राजनयिक स्तर पर उठाया मुद्दा

Tue, 06 Dec 2022 05:48 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

Dharchula Clash:  भारत-नेपाल सीमा पर झड़प के बाद नेपाल सरकार ने सीमा के पास बनने वाले किसी भी बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर दोनों देशों के बीच समन्वय का आह्वान किया है।
विज्ञापन
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला में ताजा हिंसा के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. धारचूला में हुई झड़प के मुद्दे पर नेपाल सराकर ने भारत को राजनयिक नोट भेजकर इस मुद्दे को उठाया है।  नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नेपाल ने सीमा के पास बनने वाले किसी भी बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर दोनों देशों के बीच समन्वय का आह्वान किया है।
विज्ञापन


बता दें, भारत-नेपाल सीमा पर उत्तराखंड के धारचूला कस्बे की बाढ़ से सुरक्षा के लिए इन दिनों सिंचाई विभाग काली नदी किनारे तटबंध बना रहा है। नेपाल के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर रविवार को घटखोला में तटबंध निर्माण के कार्य में लगे थे, तभी नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण निर्माण कार्य में लगा नेपाली मूल का एक मजदूर घायल हो गया था।

इसके अलावा नेपाली नागरिकों ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद कर दिया था। इससे दोनों तरफ कई वाहन फंस गए थे। नेपाल की तरफ झूलापुल पर इकट्ठी भीड़ को खदेड़ने के लिए नेपाली पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, जिसमें एक भारतीय को भी चोटें आई थीं। 
विज्ञापन


नेपाल के सीडीओ ने समन्वय से समाधान की बात कही
धारचूला में नेपाल की तरफ से पत्थरबाजी के बाद दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आए। पत्थरबाजी की घटना के बाद नेपाल के सीडीओ दिर्घराज उपाध्याय ने भारत के धारचूला पहुंचकर एसडीएम दिवेश शाशनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से मामले को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलकर सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संबंधों को मधुर रखने के प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें