फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: जानिए क्या है 56 करोड़ सोने की तस्करी का मामला, जिसमें नेपाल ने भारत-चीन से मांगी मदद

Thu, 17 Aug 2023 12:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेपाल

सार

प्रधानमंत्री प्रचंड ने करीब दो घंटे मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और उसके नेता केपी ओली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पूछा कि विपक्ष जांच में सरकार का सहयोग क्यों नहीं कर रहा है?
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में सोने की तस्करी की एक बड़ी घटना को लेकर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भारत और चीन से मदद मांगी हैं। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए भारत, चीन और इंटरपोल से संपर्क किया है।

यह है मामला

विज्ञापन

गौरतलब है, नेपाल के राजस्व विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 19 जुलाई को 100 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 56 करोड़ से अधिक है। खास बात यह है कि नेपाल के सीमा शुल्क विभाग की तरफ से पहले इसे मंजूरी दे दी गई थी। जांच में सामने आया कि यह खेप चीन के हांगकांग से आई थी और इसे दिल्ली पहुंचाना लक्ष्य था।

नेपाल पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री प्रचंड ने करीब दो घंटे मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और उसके नेता केपी ओली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पूछा कि विपक्ष जांच में सरकार का सहयोग क्यों नहीं कर रहा है? पीएम ने कहा कि विपक्ष व उसके नेता संसद को बाधित कर रहे हैं, जहां कई महत्वपूर्ण कानून पारित होने हैं।

इस साल आए थे भारत

विज्ञापन

बता दें, नेपाल के प्रधानमंत्री इसी साल जून में भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा को लेकर हुए विवाद पर भी चर्चा हुई थी। बता दें कि बीते वर्ष भारत और नेपाल के बीच उत्तराखंड सीमा पर बॉर्डर को लेकर काफी विवाद हुआ था।

चीन जाएंगे दहल
दहल ने कहा कि भारत की यात्रा के दौरान पड़ोसी देश सीमा विवाद सुलझाने और नेपाल से 10 हजार मेगावाट बिजली खरीदने पर सहमत हुआ था। उन्होंने कहा कि हम नेपाल-चीन सीमा पर दो ट्रांसमिशन लाइनें स्थापित करने के लिए चीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। बता दें, दहल 23 सितंबर से तीन दिवसीय यात्रा पर चीन जाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें