फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: ओम प्रकाश अर्याल ने संभाला नेपाल के अंतरिम गृहमंत्री का कार्यभार, बोले- सुशासन हमारी प्राथमिकता

Mon, 15 Sep 2025 08:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।

सार

Nepal: जाने-माने वकील ओम प्रकाश अर्याल ने शपथ ग्रहण के बाद नेपाल के अंतरिम गृहमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हालिया हिंसक प्रदर्शनों में क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण और सुशासन सुनिश्चित करना अंतरिम सरकार की प्राथमिकताएं रहेंगी।
विज्ञापन
ओम प्रकाश अर्याल - फोटो : एक्स/ओम प्रकाश अर्याल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के नवनियुक्त गृहमंत्री ओम प्रकाश अर्याल ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र और निष्पक्ष आम चुनाव कराना है। अर्याल एक जाने-माने वकील हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए जेन-जेड आंदोलन से जुड़े समझौतों में अहम भूमिका निभाई थी। आज उन्होंने गृह मंत्रालय और कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। 
विज्ञापन


'बुनियादी ढांचे का पुरर्निर्माण और सुशासन प्राथमिकता'
कार्यभार संभालने के बाद अर्याल ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अंतरिम सरकार विशेष रूप से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के मकसद से बनाई गई है। अर्याल के मुताबिक, हालिया हिंसक प्रदर्शनों में क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण और सुशासन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा, जो लोग विरोध के कारण अलग हो गए थे, वे अगर फिर राजनीति में आना चाहते हैं, तो उन्हें जनता बीच जाना चाहिए और जनमत लेकर ही वापसी करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: 'गाजा में शांति तभी जब..', नेतन्याहू-रूबियो की हमास को दो टूक; US के विदेश मंत्री के दौरे से बढ़ा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जेन-जेड आंदोलन के कारण ओली सरकार का पतन
उन्होंने यह भी वादा किया कि प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर अत्यधिक बल प्रयोग की जांच करवाई जाएगी। इन प्रदर्शनों में 72 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। कार्की देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। उन्हें तब यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर युवाओं के नेतृत्व में आंदोलन का सामना करना पड़ा और सत्ता से हटने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें