फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : प्रधानमंत्री केपी ओली के मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्री शामिल

Fri, 22 Nov 2019 06:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नेपाल मे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच अन्य मंत्रियों को शामिल कर लिया। इन नए मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन मंत्रियों को विभाग भी आवंटित हो गए हैं और इन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में तराई इलाके का ध्यान रखते हुए हृदयेश त्रिपाठी को जगह दी गई है। वह राष्ट्रपति, संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। अन्य प्रमुख मंत्रियों में कृषि और पशु विकास मंत्रालय घनश्यान भुसाल को, उद्योग वाणिज्य व आपूर्ति मंत्रालय लेखराज भट्ट को, श्रम, रोजगार व सामाजिक सुरक्षा विभाग रामेश्वर राय को और भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय वसंत कुमार को दिया गया है। 

बताया जाता है कि तराई में पहचान बनाने और भारत-नेपाल संबंध मजबूत करने के लिए हृदयेश त्रिपाठी को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। माना जाता है कि कई भारत के कई राजनीतिज्ञों से उनके अच्छे संबंध हैं और उनका भारत आना-जाना लगा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें