फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: नेपाल की जनसंख्या में हुई 80 साल में सबसे कम वृद्धि, जानिए क्या रही मुख्य वजह

Thu, 27 Jan 2022 12:38 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काठमांडू

सार

नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर विश्व स्तर पर जनसंख्या की औसत वृद्धि दर से कम है। इन परिमाणों को केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (सीबीएस) ने सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की जनसंख्या में महज 0.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले आठ दशकों में सबसे कम है। नेपाल के स्थानीय मीडिया की मानें तो नेपाल की आबादी 29,192,480 तक पहुंच गई है। जनसंख्या में सबसे धीमी वृद्धि के पीछे मुख्य कारण नौकरी और पढ़ाई के लिए नेपालियों का बाहरी प्रवास है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जनगणना 2021 के प्रारंभिक परिणामों से संकेत मिला है कि नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर विश्व स्तर पर जनसंख्या की औसत वृद्धि दर से कम है। इन परिमाणों को केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (सीबीएस) ने सार्वजनिक किया है।

दो करोड़ से ज्यादा नेपाली विदेशों में
सीबीएस द्वारा दिए आंकड़ों के मुताबिक 2,169,478 नेपाली विदेश में हैं। इनमें 81.28 फीसदी पुरुष हैं। सीबीएस के उप महानिदेशक हेम राज रेग्मी ने रिपोर्ट में कहा कि नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर विश्व स्तर पर जनसंख्या की औसत वृद्धि दर से कम है। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक औसत वार्षिक वृद्धि दर 1.01 प्रतिशत है।
विज्ञापन


नेपाल हर 10 साल में करता है राष्ट्रीय जनगणना
आगे उन्होंने कहा कि सीबीएस ने अगले छह से सात महीनों के भीतर अंतिम जनगणना रिपोर्ट का अनावरण करने की योजना बनाई है। आंकड़ों से पता चलता है कि महिलाओं की आबादी 14,901,169 है जबकि पुरुषों की संख्या 14,291,311 मिली है। नेपाल ने पहली जनगणना 1911 में की थी। इसके बाद हर 10 साल में नेपाल राष्ट्रीय जनगणना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें