फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालः एनसीपी ने पार्टी में गतिरोध कम करने को छह सदस्यीय कार्यबल का किया समर्थन

Tue, 18 Aug 2020 07:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
नेपाल के पीएम के पी शर्मा ओली और पूर्व पीएम प्रचंड - फोटो : social media
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच चल रही खींचतान को समाप्त करने के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी मजबूत केंद्रीय सचिवालय के छह सदस्यीय कार्यबल का समर्थन किया। इस टास्क फोर्स का गठन प्रधानमंत्री ओली और प्रचंड ने किया है। वहीं ओली जल्द ही अपने कैबिनेट में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने इस कार्यबल का गठन शुक्रवार को किया था। इसका नेतृत्व पार्टी के महासचिव बिष्णु पौडेल करेंगे। कार्यबल में स्थायी समिति के सदस्य शंकर पोखरेल, जनार्दन शर्मा, भीम रावल, सुरेंद्र पांडे और पम्फा भुसाल को शामिल किया गया है। कार्यबल प्रचंड और वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल द्वारा प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा मांगे जाने के बाद पार्टी में उत्पन्न गतिरोध को दूर करने के तरीकों की सिफारिश करेगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थायी समिति के सदस्य गणेश शाह ने कहा कि कार्यबल प्रधानमंत्री ओली और प्रचंड के नेतृत्व में नाराज समूहों के बीच गतिरोध को कम करने का प्रयास करेगा। हमें उम्मीद है कि कार्यबल के गठन के साथ चल रहे अंतर-पक्ष विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रचंड और ओली के बीच हुई बैठक के बाद इस कार्यबल को गठन करने का फैसला लिया गया था। इससे पहले ओली ने बुधवार को टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पार्टी के भीतर जारी गतिरोध को पांच दिनों के भीतर दूर कर लिया जाएगा। गतिरोध को दूर करने के लिए ओली और प्रचंड के बीच करीब दर्जन भर बैठकें हुई हैं। लेकिन ओली ने एक व्यक्ति एक पद की शर्त को मानने से इनकार कर दिया था जिससे दोनों की बीच चल रही वार्ता असफल हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें