फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: को-पायलट से कैप्टन बनने ही वाली थीं अंजू, 16 साल पहले पति की इसी एयरलाइन के विमान क्रैश में गई थी जान

Mon, 16 Jan 2023 10:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

अंजू के पति दीपक पोखरेल की भी सोलह साल पहले इसी यति एयरलाइंस के विमान हादसे में मौत हो गई थी। दीपक भी को-पायलट के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
नेपाल विमान हादसे में गई को-पायलट अंजू की जान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में सवार 72 यात्रियों में से 68 की मौत हो चुकी है। मृतकों में पांच भारतीय भी शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त यति एयरलाइंस के विमान एटीआर-72 में एक को-पायलट अंजू खतीवड़ा की भी जान चली गई। अंजू को-पायलट से कैप्टन बनने वाली थीं। विमान को सीनियर कैप्टन कमल केसी चला रहे थे, जबकि अंजू विमान में सह-पायलट थीं।  

विज्ञापन


कई पायलटों को ट्रेनिंग दे चुके थे कैप्टन कमल केसी
रिपोर्ट के मुताबिक, कैप्टन कमल केसी के पास विमान उड़ाने का करीब 35 साल का अनुभव था। कैप्टन केसी इससे पहले कई पायलटों को ट्रेनिंग दे चुके थे। उनके साथ अभ्यस्त पायलट सफल कैप्टन के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। कैप्टन कमल केसी की इस हादसे में जान चली गई। वहीं को-पायलट का अंजू का भी सपना पूरा न हो सका। 




अंजू के पति की भी विमान हादसे में हुई थी मौत
अंजू के पति दीपक पोखरेल की भी सोलह साल पहले इसी यति एयरलाइंस के विमान हादसे में मौत हो गई थी। दीपक भी को-पायलट के पद पर तैनात थे। हादसा 21 जून 2006 को हुआ था। इस विमान (9एन-एईक्यू) ने नेपालगंज से सुर्खेत के लिए उड़ान भरी थी लेकिन दुर्घटना हो गया। इसमें चार क्रू मेंबर और छह यात्रियों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें