फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: क्या नेपाल सरकार ने बैन कर दी पतंजलि की कोरोनिल दवा? नेपाली अधिकारियों ने कही ये बात

Wed, 09 Jun 2021 11:57 AM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, काठमांडू

सार

नेपाल सरकार ने देश में पतंजलि की आयुर्वेद आधारित कोरोनिल के खिलाफ कोई औपचारिक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी नहीं किया है। नेपाली स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि नेपाल सरकार ने कोरोनिल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सरकार ने देश में पतंजलि की आयुर्वेद आधारित कोरोनिल के खिलाफ कोई औपचारिक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

योगगुरु रामदेव ने पिछले साल 23 जून को आयुर्वेद आधारित कोरोनिल किट उस समय पेश की थी, जब भारत में कोविड-19 महामारी अपने चरम पर थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. कृष्ण प्रसाद पौडयाल ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि नेपाल सरकार ने देश में कोरोनिल पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दवा के खिलाफ कोई औपचारिक प्रतिबंध आदेश जारी नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि आम जनता को वितरित की जाने वाली किसी भी प्रकार की दवा को पहले स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अंतर्गत औषधि प्रशासन विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले नेपाल के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को कोरोनिल का एक पैकेट उपहार में दिया गया था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कोरोनिल कोरोना बीमारी को ठीक कर सकती है। उन्होंने कहा कि नेपाल में कई आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध हैं, जो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकती हैं और कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने में भी मदद कर सकती हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी तक किसी भी ऐसी दवा को मंजूरी नहीं दी है जो कोरोना का इलाज कर सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें