फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई अस्वस्थ, दिल्ली में कराएंगे उपचार

Sun, 21 Feb 2021 10:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई - फोटो : Social Media
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई बीमार हैं। चिकित्सकों की सलाह के बाद रविवार को वे उपचार के लिए नई दिल्ली की उड़ान में सवार हुए। वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जनता समाजवादी पार्टी की संघीय परिषद के अध्यक्ष भट्टराई का पिछले कुछ समय से काठमांडू के निदान अस्पताल में इलाज चल रहा था। पेट की तकलीफों के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री के नई दिल्ली रवाना होने से पहले जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में उनका उपचार किया जाएगा। भट्टराई की पत्नी हिसिला यामी भी उनके साथ गई है। काठमांडू पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा कि नई दिल्ली में रहने के दौरान भट्टराई कुछ भारतीय नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें