चीन के साथ काठमांडू में नेपाल के तामाकोशी-3 घरेलू पनबिजली परियोजना के संयुक्त विकास का ढांचागत समझौता हुआ। चीन के युन्नान प्रांत के उप गर्वनर च्यांग कोहुआ और नेपाली ऊर्जा मंत्री बर्शमान पुन ने समझौते पर दस्तखत किए।
विज्ञापन
युन्नान प्रांत की ऊर्जा निवेश ग्रुप लिमिटेड कंपनी, चीनी त्रिघाटी शंघाई सर्वेक्षण व नियोजन अनुसंधान लिमिटेड कंपनी और नेपाल की टीबीआई ग्रुप लिमिटेड कंपनी ने संयुक्त रूप से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसका कुल निवेश 53 करोड़ डॉलर होगा।