फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: सड़क हादसे में 11 प्रवासी मजदूरों की मौत, सभी भारत से लौटे थे

Mon, 01 Jun 2020 10:34 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लौट रही एक बस के दक्षिणी नेपाल के एक इलाके में खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


‘मायरिपब्लिका’ सामाचार पत्र ने जिला पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हादसा रविवार को बंके जिले में हुआ जब बस सड़क किनारे खड़े किए गए एक ट्रक से टकरा गई। यह बस भारत से लौटे करीब 30 प्रवासी मजदूरों को नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान ले जा रही थी।

अखबार ने बताया कि सड़क पर पार्क किए गए ट्रक से बस के टकरा जाने से बस चालक समेत 11 यात्रियों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, यातायात पुलिस बल और बंके सल्यानी समाज की टीम ने घायलों को बाहर निकाला और देर रात दो बजे उन्हें नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


खबर में भेरी अस्पताल के हवाले से बताया गया कि घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सैकड़ों नेपाली जिनमें से अधिकतर मजदूर हैं, वे कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते भारत के साथ लगने वाली नेपाल की सीमा पर फंसे हुए हैं।

ज्यादातर श्रमिक पश्चिमी नेपाल के हैं जो भारत में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे थे और घर लौटने की कोशिश कर रहे थे। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने के बाद से वे सीमा पर फंसे हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें