फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. एशिया: 'न जंग का मैदान छोड़ा, न कूटनीति की मेज', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन की अमेरिका-इस्राइल को दो टूक

Mon, 08 Jun 2026 11:00 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, तेहरान

सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश अपनी सुरक्षा और जनता की भलाई को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा और कूटनीतिक बातचीत दोनों जारी रखेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेगा और बातचीत के रास्ते भी खुले रहेंगे। संघर्ष के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर पेजेशकियन ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मसूद पेजेशकियन, ईरानी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को कहा कि उनका देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और कूटनीतिक बातचीत जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेगा। लेकिन बातचीत के रास्ते भी खुले रखेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पेजेशकियन का यह बयान संघर्ष के 100वें दिन आया है। आठ अप्रैल से ईरान और इस्राइल के बीच लागू अस्थायी युद्धविराम सोमवार को टूट गया, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर सीधे सैन्य टकराव के गंभीर दौर में पहुंच गया।

पेजेशकियन ने क्या कहा?
  • ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ईरान की पहली प्राथमिकता देश की सुरक्षा और जनता की भलाई है।
  • उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता देश की सुरक्षा और जनता में शांति है।
  • उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा करेंगे और किसी भी धमकी के कारण पीछे नहीं हटेंगे।
  • पेजेशकियन ने कहा कि सैन्य तैयारी और कूटनीति दोनों राष्ट्र की ताकत के अहम आधार हैं।
  • उन्होंने इस बात को खारिज किया कि ईरान ने इनमें से किसी एक रास्ते को चुना है।
विज्ञापन

'न तो जंग का मोर्चा छोड़ा और न ही बातचीत की मेज'
उन्होंने कहा, कूटनीति और रक्षा राष्ट्र की ताकत के दो पंख हैं। हमने न तो जंग का मोर्चा छोड़ा है और न ही बातचीत की मेज। पेजेशकियन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और समझदारी भरे फैसलों के जरिये ईरान मौजूदा चुनौतियों से भी पार पा लेगा। उन्होंने कहा, ईश्वर की कृपा से एकता और विवेक के बल पर ईरान इस परीक्षा से भी विजयी होकर निकलेगा।

समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे इस्राइल-ईरान: ट्रंप
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान और इस्राइल दोनों तत्काल युद्धविराम लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में हुए हमलों और जवाबी हमलों के बाद यह बयान सामने आया है।

ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का स्थायी समाधान निकालने के लिए शांति समझौते पर अंतिम दौर की बातचीत जारी है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अज्ञानता या मूर्खता इस समझौते की राह में बाधा बन सकती है। 

ये भी पढ़ें: ओमान तट के पास 24 भारतीय नाविकों ने लगाई तत्काल मदद की गुहार, अलर्ट पर भारतीय नौसेना
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस्राइल और ईरान दोनों तत्काल युद्धविराम चाहते हैं। शांति के लिए अंतिम बातचीत जारी है, बशर्ते अज्ञानता या मूर्खता इसमें बाधा न बने। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अंतिम समझौता होने तक ईरान पर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समझौते की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें