फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria Protest: नाइजीरिया में जेलों पर हमले के बाद करीब 2000 कैदी भाग गए

Wed, 21 Oct 2020 04:58 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Nigeria Protest: नाइजीरिया में दो जेलों पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब दो हजार कैदी फरार हो गए हैं। वहीं अधिकारियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ दो हफ्ते से चल रहे प्रदर्शनों की वजह से उपजी अशांति को दबाने के लिए लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है।

विज्ञापन


दंगा रोधी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लोगों की जिंदगी और संपत्ति को और नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए बल अब कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।


लागोस के राज्य के गवर्नर बाबाजीडे सानवो-ओल्यू ने ट्विटर पर कहा कि पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यह प्रदर्शन हमारे समाज की सलामती के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मंगा ने मंगलवार को बताया कि हथियारों से लैस भीड़ ने दो जेलों पर हमला कर दिया। इसके बाद से 1993 कैदी गायब हैं। यह पता नहीं है कि हमले से पहले जेल में कुल कितने कैदी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें