फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asteroid Alert: 27 मई को धरती के पास से गुजरेगा करीब दो किमी चौड़ा एस्टेरॉयड, पढ़िए क्या है खतरे की संभावना

Tue, 24 May 2022 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब यह एस्टेरॉयड धरती के पास आएगा तब रोम में वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट से इस घटना का लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई की शुरुआत में दुनिया ने जहां चंद्रग्रहण देखा था वहीं, महीने के अंत में हमारे ग्रह के पास से सबसे बड़े एस्टेरॉयड्स में से एक गुजरने जा रहा है। संभावित रूप से खतरनाक यह एस्टेरॉयड या क्षुद्रग्रह अंतरिक्ष से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और करीब दो किलोमीटर चौड़ा है। 

विज्ञापन


इस एस्टेरॉयड को 1989 जेए नाम दिया गया है और धरती से इसकी सबसे कम दूरी 40 लाख 24 हजार 182 किलोमीटर रहेगी। जब यह धरती से सबसे कम दूरी पर होगा तब इसकी रफ्तार लगभग 47,232 किमी प्रति घंटा होगी। इसे संभावित रूप से खतरनाक बताया गया है।

यह एस्टेरॉयड साल 2013 में धरती के वातावरण में प्रवेश करने वाले चेल्याबिंस्क एस्टेरॉयड जैसा ही है जिसने रूस के छह शहरों को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्टेरॉयड 1989 जेए बिना नुकसान पहुचाए सुरक्षित धरती के पास से गुजर जाएगा।
विज्ञापन


27 मई को सबसे धरती के सबसे पास होगा यह एस्टेरॉयड
27 मई को इस तरह का कोई खगोलीय पिंड धरती के सबसे नजदीक होगा और फिर अगले 200 वर्षों तक इससे अधिक करीब कोई और पिंड नहीं आएगा। एस्टेरॉयड लगभग 4.6 अरब साल पहले सौर मंडल के निर्माण के दौरान इससे बचे और छितर गए पथरीले टुकड़े होते हैं।

जब कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी से इतनी पास से गुजरता है कि उसके और धरती के बीच की दूरी धरती और सूर्य के बीच की दूरी के मुकाबले 1.3 गुना रह जाती है, तो उसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रख दिया जाता है। बता दें कि धरती और सूर्य के बीच की दूरी लगभग 9.3 करोड़ मील है।

इसी चार मार्च को ही 1.3 किमी चौड़ा एस्टेरॉयड गुजरा था
इससे पहले इस तरह का इतना बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से इसी साल चार मार्च को गुजरा था। 138971 (2001 सीबी21) नाम का यह एस्टेरॉयड 1.3 किमी चौड़ा था और यह धरती के 49 लाख 11 हजार 298 किमी तक पास आया था। हमारे सौर मंडल में करीब 20 लाख एस्टेरॉयड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें