भारतीय नौसेना के मुताबिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने और उनकी नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए नौसेना प्रमुख 24 अक्तूबर तक यूएई के दौरे पर हैं। वह यहां भारत-यूएई द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भी शामिल होंगे।
भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। अब यहां पर समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को लेकर यूएई नौसेना के अधिकारियों से बात करेंगे। सोमवार को अबूधाबी में यूएई नौसेना बल के कमांडर रियर एडमिरल पायलट सईद बिन हमदान अल नाहयान ने भारत के नौसेना प्रमुख का स्वागत किया।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के मुताबिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने और उनकी नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए नौसेना प्रमुख 24 अक्तूबर तक यूएई के दौरे पर हैं। वह यहां भारत-यूएई द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भी शामिल होंगे।
सोमवार को यूएई पहुंचने पर यूएई नौसेना ने उनका सलामी देकर स्वागत किया। उन्होंने यूएई नौसेना के अधिकारियों के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने, परिचालन गतिविधियों को बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा और स्थिर और सुरक्षित समुद्री वातावरण के लिए साझा लक्ष्यों के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षमता निर्माण को बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सहयोग को लेकर भविष्य के रास्ते भी तलाशे गए।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नौसेना प्रमुख संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज का दौरा भी करेंगे। जहां वह छात्र अधिकारियों के एक समूह से बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय नौसेना और यूएई नौसेना के बीच सहयोगात्मक गतिविधियों में पोर्टकॉल, द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के साथ-साथ संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) से भी बात करेंगे।