फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCW: वेश्यावृत्ति से किया मना तो लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Sun, 20 Jul 2025 08:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोनसीमा (आंध्र प्रदेश)

सार

NCW: आंध्र प्रदेश के आंबेडकर कोनसीमा जिले में एक महिला की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने वेश्यावृत्ति करने से मना किया था, जिस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के आंबेडकर कोनसीमा जिले में एक महिला की हत्या के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग (एसीडब्ल्यू) ने संज्ञान लिया है। आरोप है कि महिला के लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर उसकी हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने वेश्यावृत्ति में शामिल होने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रीय महिला आयोग ने आंध्र प्रदेश के आंबेडकर कोनसीमा से आई एक खौपनाक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है, जिसमें एक महिला (22 वर्षीय) के लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर उसकी हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने वेश्यावृत्ति में शामिल होने से इनकार कर दिया था। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने शव दफनाने के मामले की जांच के लिए गठित की SIT, राज्य महिला आयोग ने उठाया था मामला
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस मामले पर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है और पीड़िता के परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

एनसीडब्ल्यू की ओर से जारी बयान में कहा गया, अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आंध्र प्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की जाए और बीएनएस अधिनियम 2023 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत समयबद्ध जांच की जाए। साथ ही पीड़िता के परिवार को जरूरी मदद दी जाए। इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन के भीतर मांगी गई है। 

यह घटना 17 जुलाई की रात हुई, जब पीड़िता ओलेटी पुष्पा की उसके लिव-इन पार्टनर शेख शम्मा (22 वर्षीय) ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पुष्पा पहले अपने पति से अलग हो चुकी थी और अब शम्मा के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: 'हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेते थे जगन', 305 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल

पुलिस का कहना है कि शम्मा अक्सर शराब के नशे में रहता था और दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया, बुधवार रात को शम्मा का पुष्पा की मां और भाई के साथ झगड़ा हो गया। जब पुष्पा ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने पुष्पा की छाती के बाईं ओर और पैर पर वार किया। निरीक्षक ने आगे बताया, जब पुष्पा की मां गंगा और भाई ने उसे रोकने की कोशिश की, तो शेख ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। अत्यधिक खून बहने के कारण पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें