फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर-पख्तूनख्वा के मानसेहरा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे नवाज शरीफ; दामाद मुहम्मद सफदर  ने किया दावा

Wed, 20 Dec 2023 11:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मुहम्मद सफदर ने कहा कि पूर्व पीएम नवाज नेशनल असेंबली के लिए सीट 'एनए 15 मनसेहरा-सह-तोरघर निर्वाचन क्षेत्र' के लिए अपना नामांकन पत्र कल यानी गुरुवार को जमा करेंगे। बता दें कि मुहम्मद सफदर मनसेहरा के रहने वाले हैं। वे शरीफ की बेटी मरियम नवाज के पति हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल का स्व निर्वासन खत्म कर हाल ही में पाकिस्तान लौटे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ खैबर-पख्तूनख्वा के मनसेहरा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनके दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर ने बुधवार को ये दावा किया। इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि नवाज मानसेहरा के अलावा कुछ अन्य सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


मुहम्मद सफदर ने कहा कि पूर्व पीएम नेशनल असेंबली के लिए सीट 'एनए 15 मनसेहरा-सह-तोरघर निर्वाचन क्षेत्र' के लिए अपना नामांकन पत्र कल यानी गुरुवार को जमा करेंगे। बता दें कि मुहम्मद सफदर मनसेहरा के रहने वाले हैं। वे शरीफ की बेटी मरियम नवाज के पति हैं। गौरतलब है कि मानसेहरा हजारा डिवीजन का हिस्सा है। इसे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का गढ़ माना जाता है। इसके साथ ही ये जानकारी भी सामने आई है कि नवाज शरीफ मानसेहरा के अलावा लाहौर से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। आगामी चुनावों में वे अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अक्तूबर में पाकिस्तान वापस आ गए थे। अब उनकी नजर एक बार फिर पाकिस्तान के पीएम पद पर है।  इससे पहले, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने घोषणा की थी कि जेल में बंद उसके संस्थापक नेता इमरान खान कम से कम तीन सीटों से आम चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें