फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : नैशविले में धमाके के बाद रोकी गईं उड़ानें, घटनास्थल पर मिले मानव अवशेष

Sun, 27 Dec 2020 03:45 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेशविले

सार

  • चलते वाहन में गूंज रही थी चेतावनी, 15 मिनट में फट जाएगा बम
  • नेशविले धमाका: अधिकारियों को घटनास्थल के पास मिले मानव अवशेष
विज्ञापन
नेशविल में विस्फोट - फोटो : twitter.com/MNPDNashville
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में नैशविले प्रांत के पर्यटक शहर में क्रिसमस के दिन सुबह-सवेरे एक वाहन पहले से रिकॉर्ड की चेतावनी गुंजा रहा था। इसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा। इस दौरान पुलिस ने बम निरोधी दस्ते को भी बुलाया और कुछ इमारतें भी खाली कराईं, लेकिन तभी यहां धमाका हुआ और संचार सेवाएं ठप पड़ गईं। उड़ानें रोकनी पड़ीं। पुलिस को आतंकी कार्रवाई का शक है।

विज्ञापन


नैशविले की सूनी सड़क पर इतना जोरदार धमाका हुआ कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और 41 भवनों के नुकसान पहुंचा। पुलिस प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि यह धमाका सोची समझी साजिश के तहत किया गया है जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। फेडरल जांच एजेंसी एफबीआइ के एक पूर्व अधिकारी ने आतंकी कार्रवाई की तरफ इशारा किया है। एफबीआइ के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एंड्रयू मैककैबे ने कहा कि ऐसे भीषण विस्फोट की जांच संभावित आंतकी कार्रवाई के तौर पर की जानी चाहिए। एक सवाल पर उन्होंने यह आशंका जताई कि पुलिस को निशाना बनाने के लिए विस्फोट कराया गया होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि क्रिसमस को देखते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। यद्यपि पुलिस ने इस इरादतन धमाके के मकसद को लेकर कुछ नहीं बताया है।

धमाके वाली जगह से मिले मानव शरीर के हिस्से
धमाके की जांच एफबीआई को दे दी गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जांच एजेंसियों को घटनास्थल से मानव शरीर के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस प्रमुख जॉन डेरेक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, फिलहाल हम नहीं कह सकते कि ये मानवीय अंग का हिस्सा हैं या कुछ और। इन्हें लैब में भेजा गया है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें