फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की अपनी बहन के साथ की गई शरारत हो गई वायरल, यूजर्स पूछने लगे- आगे क्या हुआ

Sun, 27 Dec 2020 03:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्विटर
विज्ञापन

यदि आपके भाई बहन हैं तो जाहिर सी बात है, उनके बीच लड़ाई झगड़ा, मस्ती होती रहती होगी। ऐसी ही दो बहनों की कहानी को ट्विटर पर अब तक लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, एक ट्विटर यूजर @_LoveJazziee नाम की महिला ने 24 दिसंबर को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट को साझा किया। इसमें, वह बताती है कि उसने अपने कमरे में कैमरे कैसे लगाए हैं ताकि वह अपनी बहन को चुपके से उसकी चीजें लेते हुए रिकॉर्ड कर सके।
 


उसने आगे बताया कि क्रिसमस के लिए प्रत्येक उपहार बॉक्स पर उसके नाम के साथ मेरे कमरे में मेरी चीजें लेते हुए उसकी एक फ्रीज फ्रेम तस्वीर होगी और वह मुझे बताएगी कि उसने यह नहीं लिया है। आप सभी के लिए उसकी प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करूंगी।
विज्ञापन


उसके बाद यह पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो गई। उसने सोचा भी नहीं था लोग यह जानने को उत्सुक थे कि आगे क्या हुआ और कुछ लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे थे। एक ने लिखा कि हम यह जानने की बहुत जल्दी है कि आगे क्या होगा? 

बहुत देर तक उसकी बहन ने वह गिफ्ट नहीं देखा तो उसने उसे खुद दे दिया और सब रिकॉर्ड करने लगी। आगे ट्वीट कर कहा कि मैंने उसे दिया और उसने उसे ढकने और सुरक्षित तरीके से खोलने की कोशिश की।  


लोगों ने अपने अपने हिसाब से इन दोनों बहनों के बीच शरारत पर कमेंट्स किए, एक यूजर ने लिखा कि मेरी छोटी बहनों ने पूरे जीवन के लिए मेरी चीजों को ले लिया है। मुझे आपका दर्द महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें