फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में अंतरिक्ष यान क्रैश कराकर धूमकेतु को रोकेगी नासा

Fri, 10 May 2019 06:20 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
नासा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

आपको यह सुनने में किसी हॉलीवुड फिल्म की कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा हकीकत में एक धूमकेतु से टकराकर उसके टुकड़े करने के लिए 2022 में अपना एक अंतरिक्ष यान रवाना करेगी। इसके जरिए नासा पहली बार किसी अंतरिक्ष पिंड को पृथ्वी से टकराने से पहले नष्ट करने की खगोलीय रक्षा तकनीक का प्रदर्शन करेगी। नासा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


नासा ने कहा, डबल एस्टेरॉयड रिडायरेक्शन टेस्ट (डीएआरटी) में लक्ष्य को भेदने का महज एक छोटा सा मौका मिलेगा। इस टेस्ट के दौरान डिडिमॉस नाम के धूमकेतू के बाइनरी एस्टेरॉयड सिस्टम में चंद्रमा सरीखे छोटे टुकड़े को निशाना बनाया जाएगा। हालांकि नासा ने यह स्पष्ट किया है कि इस धूमकेतु से पृथ्वी को किसी भी तरह का खतरा नहीं है और इसे महज तकनीक के परीक्षण के लिए ही लक्ष्य के तौर पर तय किया गया है। बता दें कि बाइनरी एस्टेरॉयड सिस्टम में बहुत सारे छोटे-छोटे चंद्रमा जैसे पिंड एक ही बेरीसेंटर यानी पिंड का चक्कर लगा रहे होते हैं। 

नासा के मुताबिक, इस मिशन को 2021 में लॉन्च किया जाएगा। डीएआरटी सौर ऊर्जा से बनी बिजली की संचालक शक्ति से डिडिमॉस के मूनलेट को भेदेगा। इस ऑपरेशन को करते समय यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा कि ये मूनलेट धरती से कम से कम 1 करोड़ 10 लाख किमी की दूरी पर हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें