अमेरिकी अतिरिक्ष एजेंसी नासा ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष यान ओरियन 28 नवंबर को चांद के काफी करीब से गुजरा था। इसी दौरान पृथ्वी कुछ पलों के लिए चंद्रमा से ढक गया।
नासा का ओरियन कैप्सूल अब पृथ्वी पर वापस लौट आया। लेकिन आने से पहले ओरियन ने चंद्रमा और पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीर ली है जिसकी काफी सराहना की जा रही है। इतना ही नहीं नासा ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अंतरिक्ष यान ओरियन ने चंद्रमा और पृथ्वी की एक वीडियो रिकॉर्ड की है।
विज्ञापन
अमेरिकी अतिरिक्ष एजेंसी नासा ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष यान ओरियन 28 नवंबर को चांद के काफी करीब से गुजरा था। इसी दौरान पृथ्वी कुछ पलों के लिए चंद्रमा से ढक गया।
11 दिसंबर को धरती पर वापस आ गया था ओरियन
धरती पर लौटने से पहले कैप्सूल ने चंद्रमा की कक्षा में काफी समय बिताया है। इसे 11 दिसंबर को प्रशांत महासागर में योजना के तहत गिरा दिया। बता दें कि ओरियन में कोई लैंडर नहीं है और इसका चांद से कोई स्पर्श भी नहीं हुआ है। इस मिशन के सफल होने पर नासा 2024 में चांद के करीब अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने पर काम करेगा। इसके बाद नासा 2025 में एक यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
चांद पर 2030 तक बनेगी मानव बस्ती
अमेरिकी अतिरिक्ष एजेंसी नासा के वरिष्ठ अधिकारी और ओरियन लूनर स्पेसक्राफ्ट प्रोग्राम के प्रमुख होवॉर्ड हू ने कहा है कि मनुष्य 2030 से पहले चांद पर सक्रिय हो जाएगा। इसके तहत यहां उनके रहने की जगहें होंगी और उनके काम को साथ देने के लिए रोवर्स होंगे।