डॉन पेटिट हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रूस के सोयूज कैप्सूल में धरती पर वापस लौटे। पेटिट ने बताया कि धरती पर आते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने उतरते ही उल्टियां कीं। ऐसा गुरुत्वाकर्षण की वजह से हुआ, जो उन्होंने करीब 220 दिनों बाद महसूस किया था।
नासा के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्षयात्री डॉन पेटिट ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष की भारहीनता उन्हें युवा महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि इससे उनके सभी दर्द और कराहना खत्म हो जाता है। डॉन पेटिट ने बीती 20 अप्रैल को ही अपना 70वां जन्मदिन मनाया है। डॉन हाल ही में अंतरिक्ष में सात महीने का समय बिताकर धरती पर लौटे हैं। सोमवार को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में पहली बार सार्वजनिक रूप से बातचीत में पेटिट ने कहा कि वह अभी दो या तीन बार और अंतरिक्ष की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
'अंतरिक्ष में सब दर्द दूर हो जाते हैं'
डॉन पेटिट हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रूस के सोयूज कैप्सूल में धरती पर वापस लौटे। पेटिट ने बताया कि धरती पर आते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने उतरते ही उल्टियां कीं। ऐसा गुरुत्वाकर्षण की वजह से हुआ, जो उन्होंने करीब 220 दिनों बाद महसूस किया था। पेटिट ने कहा कि 'धरती पर लौटना हमेशा से ही उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहता है क्योंकि इस उम्र में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं और उन्हें दर्द से जूझना पड़ता है।' पेटिट ने कहा कि 'अंतरिक्ष मुझे 30 साल का युवा महसूस कराता है। सभी दर्द दूर हो जाते हैं क्योंकि अंतरिक्ष में हम सिर्फ सोते हैं या तैर रहे होते हैं, जिसके चलते दर्द का अनुभव नहीं होता।'
पेटिट बोले- अभी दो-तीन बार और अंतरिक्ष जा सकता हूं
अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन अभी सबसे ज्यादा उम्र में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले व्यक्ति हैं। हालांकि जब उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी तो वे नासा के रेगुलर अंतरिक्षयात्री नहीं थे। एक 90 साल के दंपति ने भी अंतरिक्ष की यात्रा की है, लेकिन दोनों ने जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उड़ान भरी और महज 10 मिनट ही अंतरिक्ष में रहे। पेटिट जो इंजीनियर हैं, उनका कहना है कि वे मन से एक बच्चे हैं और अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने स्पेस स्टेशन, धूमकेतू आदि की तस्वीरें खिंची। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वे अभी दो-तीन बार और अंतरिक्ष की यात्रा कर सकते हैं।