फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी राज-2 को अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती मान रहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया, देखें किसने क्या लिखा?

Sat, 01 Jun 2019 04:12 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नेतृत्वकर्ता के बतौर अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी। भाजपा की इस जीत के लिए रणनीतिकार साबित हुए गृहमंत्री अमित शाह अब सरकार का हिस्सा हो चुके हैं। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय मिला, जबकि रक्षा मंत्री रह चुकीं निर्मला सीतारमण इस बार वित्त मंत्री बनाई गई हैं। उनके कंधों पर देश की अर्थव्यवस्था का जिम्मा है। 

विज्ञापन





वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजरों में मोदी सरकार का यह दूसरा कार्यकाल अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती भरा होगा। दुनिया भर की मीडिया ने पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में अलग-अलग तरह की बातें लिखी हैं। 

अमेरिका: वॉशिंगटन पोस्ट
अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि भारतीय चुनाव के नतीजे मोदी लहर से आगे के हैं। भारत  राष्ट्रवाद के पथ पर अग्रसर हो चला है। लिखा कि भारतीय आम चुनाव में भाजपा की जीत को मोदी लहर से कहीं आगे मानना होगा। देश कांग्रेस की छाया से बाहर निकलकर कैसे राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन


कतर: अल जजीरा 

खाड़ी देशों की बड़ी न्यूज वेबसाइट अल-जजीरा ने लिखा है कि मोदी सरकार ने दूसरी बार धूमधाम से शपथ ली। अब देखना दिलचस्प होगा कि मोदी देश की अर्थव्यवस्था को कैसे और कितनी रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे। वहीं, यूएई के अबूधाबी में तेल कंपनी एडनोक ने मुख्यालय की 76 मंजिला इमारत पर मोदी, तिरंगा झंडे का लेजर शो कराया और मोदी सरकार-2 का स्वागत किया। 

विज्ञापन

जापान: जापान टाइम्स

जापान के बड़े अखबार जापान टाइम्स ने लिखा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में सस्ते कच्चे तेल की भूमिका है, पर इसे ईरान-अमेरिका में चल रहा तनाव प्रभावित करेगा। ऐसा ही प्रभाव अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर से हो सकता है। 

ब्रिटेन: डेली मेल

ब्रिटेश अखबार डेली मेल ने निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाए जाने पर लिखा कि मोदी अपने फैसलों से देश-दुनिया को चौंकाते आए हैं। इस बार उन्होंने पहली सरकार में रक्षा मंत्री रही निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाकर चौंका दिया। इस पद के लिए अमित शाह दावेदार माने जा रहे थे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें