फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nancy Pelosi: यूरोपीय देश लक्जमबर्ग की यात्रा के दौरान घायल हुईं नैन्सी पेलोसी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Sat, 14 Dec 2024 03:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी संसद की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी यूरोपीय देश लक्जमबर्ग में एक आधाकारिक यात्रा के दौरान घायल हो गईं। यात्रा के दौरान चोट लगने के कारण उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ लक्जमबर्ग की यात्रा पर गईं पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी घायल हो गईं। यात्रा के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके प्रवक्ता ने बताया कि पेलोसी बैटल ऑफ़ द बुल्ज की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए लक्जमबर्ग दौरे पर गई हैं। द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ गईं नैन्सी को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाग लेने समय हुई घायल
नैन्सी पेलोसी तब घायल हुई जब वे कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ लक्जमबर्ग में कार्यक्रम में भाग ले रहीं थी। वहीं इस मामले में एक व्यक्ति ने बताया कि पेलोसी का गिरना एक दुर्घटना थी।

मैककॉल ने की पेलोसी की ठीक होने की कामना
पेलोसी के साथ यात्रा पर गए प्रतिनिधि माइकल मैककॉल ने सोशल मीडिया पर उनकी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वह पेलोसी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें