फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: फ्रांस के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए फ्रांस्वा बायरू, राष्ट्रपति मैक्रों के हैं करीबी

Fri, 13 Dec 2024 05:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

बायरू इस साल ही देश में प्रधानमंत्री बनने वाले चौथे नेता होंगे। 
विज्ञापन
फ्रांस्वा बायरू। - फोटो : X/FrancoisBayrou
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर दी है। 73 वर्षीय फ्रांस्वा बायरू अब फ्रांस के नए पीएम होंगे। बायरू को मध्यमार्गीय नेता के तौर पर जाना जाता है। वह इस साल ही देश में प्रधानमंत्री बनने वाले चौथे नेता होंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही फ्रांस की संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर को पद से हटना पड़ा था। इसके बाद से ही देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। 

इमैनुएल मैक्रों इस वक्त मध्यमार्गीय मोडेम (MoDem) पार्टी के प्रमुख हैं। और दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के कद्दावर नेताओं में से हैं। वह पूर्व में फ्रांस के शिक्षा मंत्री और दक्षिण-पश्चिम में स्थित पऊ शहर के मेयर भी रह चुके हैं। वह 2017 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बंपर जीत के बाद से ही उनके करीबी साथी रहे हैं। 
विज्ञापन


बायरू इस साल फ्रांस के चौथे प्रधानमंत्री हैं। देश में बंटी हुई संसद के चलते किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। वामपंथी दलों को जून में हुए चुनाव में अच्छे खासे वोट मिले थे। हालांकि, राष्ट्रपति मैक्रों अल्पमत की सरकार के गठन के लिए मजबूर हुए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें