फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luxembourg: यात्रा के दौरान पूर्व अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी को लगी चोट, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Sat, 14 Dec 2024 10:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्जमबर्ग

सार

प्रवक्ता ने कहा कि स्पीकर एमेरिटा नैन्सी पेलोसी डॉक्टरों से इलाज करवा रही हैं। उन्होंने काम करना जारी रखा है। उन्हें इस बात का दुख है कि वह सैनिकों के साहस का सम्मान करने के लिए शेष सीओडीईएल कार्यक्रमों में भाग लेने में असमर्थ है।
विज्ञापन
नैंसी पेलोसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी को लक्जमबर्ग की आधिकारिक यात्रा के दौरान चोट लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेलोसी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वह बैटल ऑफ द बुल्ज की 80वी वर्षगांठ मनाने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा कर रही थीं। बता दें कि बैटल ऑफ बुल्ज द्वितीय विश्व युद्ध का एपिसोड है। यह जर्मन आक्रमण के परिणामस्वरूप शुरू हुआ और गठबंधन बलों की जीत के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन


लक्जमबर्ग की यात्रा के दौरान लगी चोट
नैंसी पेलोसी के प्रवक्ता इयान क्रैगर ने कहा, "बैटल ऑफ द बुल्ज की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए लक्जमबर्ग में एक कांग्रेस प्रतिनिमंडल के साथ यात्रा के दौरान स्पीकर एमेरिटा नैन्सी पेलोसी को चोट लग गई। उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।" उन्होंने चोट के कारण बाकी कार्यक्रमों में शामिल न होने पर दुख जताया। 

प्रवक्ता ने आगे कहा, "स्पीकर एमेरिटा नैन्सी पेलोसी डॉक्टरों से इलाज करवा रही हैं। उन्होंने काम करना जारी रखा है। उन्हें इस बात का दुख है कि वह सैनिकों के साहस का सम्मान करने के लिए शेष सीओडीईएल (CODEL) कार्यक्रमों में भाग लेने में असमर्थ है। नैंसी पेलोसी ने अपना आभार व्यक्त करते हुए अमेरिकी दिग्गजों का धन्यवाद किया।"
विज्ञापन


पेलोसी ने लक्जमबर्ग के लोगों का जताया आभार
प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा, "स्पीकर एमेरिटा पेलोसी ने हमारे दिग्गजों का धन्यवाद किया। उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में यूरोप में शांति लाने में दिग्गजों की भूमिका के लिए लक्जमबर्ग और बास्टोग्ने के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। नैंसी पेलोसी को प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा करने के लिए व्यक्तिगत और आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया था। उन्हें सम्मानित करने वालों में से कई लोगों के परिवार के सदस्य  द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुए थे। इस युद्ध में उनके (पेलोसी) चाचा जॉनी भी शामिल थे। फिलहाल वह अमेरिका वापस लौटने की प्रतिक्षा कर रही है।" बता दें कि नैंसी पेलोसी ने स्पीकर ऑफ द हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष के रूप में काम किया। वह साल 2007 में सदन की अध्यक्ष के तौर पर सेवा करने वाली पहली महिला भी थीं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें