फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार: सुरक्षा बलों से प्रदर्शनकारियों की झड़प के बाद दोबारा शुरू प्रदर्शन, इंटरनेट सेवा पर रोक

Tue, 16 Feb 2021 04:54 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यांगून
विज्ञापन
म्यांमार में लोग लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ मंगलवार से यंगून में एक बार फिर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। दरअसल, इसके एक दिन पहले सोमवार को सुरक्षा बलों से प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई थी, जिसके बाद प्रदर्शन दोबारा से शुरू हो गए। इस बीच प्रशासन ने देर रात इंटरनेट सेवा बाधित कर दी थी।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि सरकार ने रविवार और सोमवार की रात इंटरनेट की सेवा बंद क्यों की। सरकार ने गत हफ्तों में सोशल मीडिया पर चुनिंदा और अप्रभावी रोक लगाने की कोशिश की थी और अब इंटरनेट पर कानून का मसौदा तैयार किया है, जिसमें इंटरनेट पर कई गतिविधियां को अपराध की श्रेणी में लाया गया है।

बता दें, यांगून और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों के समूहों ने एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ और देश की निर्वाचित नेता आंग सान सू ची व उनकी अपदस्थ सरकार के सदस्यों को हिरासत से रिहा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 

केंद्रीय बैंक के सामने की सड़क बंद

प्रदर्शन के दौरान यांगून शहर में पुलिस ने केंद्रीय बैंक के सामने की सड़क बंद कर दी। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सेना पर लोगों के पैसे जब्त करने की मंशा संबंधी कयासों को लेकर निशाना साधा।

इसके अलावा बौद्ध भिक्षुओं ने भी संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पांच या इससे अधिक लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर लगी रोक का भी उल्लंघन किया।
विज्ञापन

लोकतंत्र की बहाली के लिए नारेबाजी

वहीं, देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मैंडाले में करीब तीन हजार प्रदर्शनकारी दोबारा सड़कों पर उतरे। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी थे। उनके हाथों में सू ची की तस्वीर थी। सभी लोकतंत्र की बहाली के लिए नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के आसपास सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम रही क्योंकि अधिकतर पुलिसकर्मियों को बैंक शाखाओं सहित प्रमुख इमारतों की सुरक्षा में लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को मैंडाले शहर में म्यांमार इकोनॉमिक बैंक के समक्ष एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों की सैनिकों से हिंसक झड़प हो गई थी। ऐसे में प्रदर्शनकारियों पर लाठी -डंडो से हमला किया गया। सुरक्षाकर्मी हवा में गोली चला रहे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने रबर की गोलियां चलाई थीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें