फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 मुंबई हमले की साजिश में शामिल तहव्वुर राणा अमेरिका में फिर से गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2020 04:57 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
विज्ञापन
26/11 mumbai attack - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले की साजिश में शामिल आतंकवादी तहव्वुर राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तहव्वुर राणा को भारत भेजे जाने की संभावना है। मुंबई आतंकी हमले में वांछित पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के तहव्वुर राणा के खिलाफ भारत प्रत्यर्पित करने का मामला लंबित है।

विज्ञापन


शिकागो में उसे 14 साल की साज हुई थी, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया। भारत ने उसके प्रत्यर्पण की अपील की थी, जिसकी वजह से उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि भारत सरकार ट्रंप प्रशासन के पूरे सहयोग के साथ उसके प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। राणा की जेल की सजा 14 साल की दिसम्बर 2021 में पूरी होने वाली थी। राणा के खिलाफ 2018 में भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के स्पेशल कोर्ट ने भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन


तहव्वुर राणा को मुंबई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में 2009 में गिरफ्तार किया गया था। लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर ही मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें