फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: लाहौर के बरकत बाजार में ब्लास्ट, कई सारे सिलेंडर एक साथ फटे, दुकानें क्षतिग्रस्त

Tue, 29 Jun 2021 02:44 PM IST
Tanuja Yadav एएनआई, लाहौर

सार

पाकिस्तान के लाहौर में एक साथ कई सारे सिलेंडर फट गए, जिससे वहां तेज ब्लास्ट हो गया। यही नहीं लाहौर के बाजार में सिलेंडर फटने से कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट (सांकेतिक) - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लाहौर में कई सारे सिलेंडर के फटने से तेज ब्लास्ट होने की खबर है। लाहौर के बरकत बाजार में कई सारे सिलेंडर फटने की खबर है। इतना ही नहीं बाजार में कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लाहौर के बरकत मार्केट में मंगलवार को कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई तस्वीरों को देखकर लगता है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में यह धमाका हुआ है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, राहत टीम मौके पर पहुंची है। इस धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हालांकि पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज ने राहत एजेंसी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि करीब 10 सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। इसमें कम से कम एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। करीब 12 गाड़ियां और कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन




इलाके की घेराबंदी कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बरकत मार्केट में एक-एक कर सिलेंडर में धमाके होने लगे। इसकी वजह से राहत टीम को नजदीक जाने में काफी मुश्किलें हुईं।

बता दें कि इससे पहले 23 जून को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के घर के बाहर बड़ा धमका हुआ था। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए थे। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें