फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोजांबिक: आतंकियों ने बर्बरतापूर्ण 50 लोगों को मारा, फुटबॉल मैदान में कलम किए सिर

Wed, 11 Nov 2020 01:24 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मापुतो
विज्ञापन
आईएसआईएस आतंकी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अफ्रीकी देश मोजांबिक के काबो डेलडागो प्रांत में कट्टरपंथी मुस्लिम आतंकियों ने एक फुटबॉल मैदान में 50 से ज्यादा लोगों के सिर कलम कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने उनके धड़ों को टुकड़ों में काट दिया। बर्बरतापूर्ण की गई इस हत्या में कम से कम 15 बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार ये शव गांव के पास के जंगलों और गांव के पास स्थित फुटबॉल मैदान में पाए गए हैं। मोजांबिक की सरकारी मीडिया के अनुसार आतंकवादियों ने सोमवार को कई गांवों में हमला किया। इसके बाद लोगों को फुटबॉल के मैदान में ले गए। यहां क्रूरता के साथ उनकी हत्या की गई।


आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी आतंकी अल्लाहू अकबर के नारे लगा रहे थे। उन्होंने ग्रामीमों के घरों को भी आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि काबो डेलडागो प्रांत में आईएसआईएस आतंकी 2017 से ही ऐसे हमले करते रहे हैं। उस समय 200 से ज्यादा लोगों की हत्या की गई थी। 2017 से अबतक कम से कम 2,000 लोग मारे गए हैं और 4,00,000 से अधिक बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें