फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी के मुख्यालयों पर पुलिस ने मारा छापा

Sat, 13 Feb 2021 03:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी
विज्ञापन

रूस में पुलिस ने विपक्ष के नेता एलेक्सी नवालनी के मुख्यालयों में देर रात छापा मारा है। पुलिस की छापेमारी रात एक बजे तक चली। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस सबूत के तौर पर वहां से कुछ ले गई या नहीं, लेकिन नवालनी के कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की गई तस्वीरों में वे एक कॉफी मग समेत कई सामान लिए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस तलाशी के कारणों के बारे में पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है। राजनीतिक दमन और मानवाधिकारों के मुद्दों पर केंद्रित वेबसाइट ‘मीडियाजोना न्यूज’ ने नवालनी के कर्मचारियों के हवाले से बताया कि पुलिस ने कहा है कि उन्हें कार्यालय में अश्लील सामग्री प्रकाशित किए जाने की एक रिपोर्ट मिली है।

बता दें कि जर्मनी में इलाज कराने के बाद नवालनी 17 जनवरी को देश लौटे थे। रूस आते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद देश में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद जनवरी में दो सप्ताहांत जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए और करीब 10,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें