फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस और चीन के दबाव में म्यांमार के लिए संशोधित प्रस्ताव हुआ पारित

Sat, 13 Feb 2021 02:42 AM IST
Kuldeep Singh एपी, जिनेवा
विज्ञापन
human rights council - फोटो : UN News
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करते हुए म्यांमार में सैन्य नेताओं से आग्रह किया कि आंग सान सू ची समेत सरकार के अन्य असैन्य सदस्यों को तत्काल रिहा किया जाए।

विज्ञापन


परिषद ने पहले तैयार किए गए एक मसौदा प्रस्ताव में चीन और रूस के दबाव में फेरबदल करते हुए यह प्रस्ताव पारित किया। मानवाधिकार परिषद के एक विशेष सत्र में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ द्वारा तैयार किए गए मूल प्रस्ताव को संशोधित किया गया।

मूल प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों को जांच के लिए म्यांमार भेजा जा सकता था। संशोधित प्रस्ताव में इस अंश को हटा दिया गया। संशोधित प्रस्ताव के पारित होने के बाद चीनी राजदूत चेन शू ने सुझावों को शामिल करने के लिए अन्य सदस्य देशों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें