फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: यूक्रेन ने रूस पर फिर किया ड्रोन हमला, मॉस्को में तीन हवाईअड्डे अस्थाई तौर पर बंद

Sat, 26 Aug 2023 07:51 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

मॉस्को पर एक ड्रोन हमले के कारण यहां के तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। रूसी अधिकारियों ने हमलों के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ा संघर्ष अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मॉस्को पर एक ड्रोन हमले के कारण यहां के तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, शेरेमेटेवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाई अड्डों ने शनिवार को सभी उड़ानें निलंबित कर दीं। एक हफ्ते में तीसरी बार है जब रूसी राजधानी पर ड्रोन हमलों के परिणामस्वरूप मॉस्को ने प्रमुख हवाई अड्डों को बंद कर दिया।  

वहीं, रूसी अधिकारियों ने राजधानी और आसपास के क्षेत्र पर हमलों की घटना के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया है, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी तक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


यूक्रेनी ड्रोन हमलों से पहले भी मॉस्को क्षेत्र के सभी प्रमुख हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा, जिससे दर्जनों उड़ानें बाधित हुईं।  एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में किसी के हताहत होने या क्षति की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें