फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHS: 106 साल में पहली बार ब्रिटेन में नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर, पीएम सुनक लाएंगे कानून

Fri, 16 Dec 2022 06:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

हड़ताल का नेतृत्व कर रहे रॉयल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रमुख पैट कुलेन ने कहा, यह दुखद दिन है। कोई भी नर्सिंगकर्मी हड़ताल नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से जुड़े एक लाख से ज्यादा नर्सिंगकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। एनएचएस के 74 और ब्रिटिश नर्सिंग यूनियन के 106 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी हड़ताल हुई है। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे रॉयल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रमुख पैट कुलेन ने कहा, यह दुखद दिन है। कोई भी नर्सिंगकर्मी हड़ताल नहीं करना चाहता। सरकार ने उन्हें यह करने के लिए मजबूर किया है। वहीं, ब्रिटिश पीएम सुनक हड़ताल के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


कुलेन के मुताबिक, एक दशक में नर्सिंगकर्मियों के वेतन में वृद्धि के बजाय कटौती हुई है। कर व महंगाई के बोझ तले नर्सिंगकर्मियों के लिए जीवनयापन चुनौती बन गया है। नर्सिंगकर्मियों की मांग है कि 19% वेतन वृद्धि हो। सरकार सिर्फ 5% पर अड़ी है। हड़ताल की वजह से 76 से ज्यादा अस्पतालों में 70 हजार से ज्यादा मरीजों के चिकित्सक से मिलने का समय रद्द हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्री स्टीव बार्कले ने कहा, हड़ताल अनुचित है। बातचीत के िलए दरवाजा हमेशा खुला है। उन्होंने कहा कि वह सरकार, सेना व अन्य संस्थानों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि जल्द से जल्द इसका हल निकले। 

रेलवे व पोस्टलकर्मी भी हड़ताल पर
ब्रिटिश सरकार एक साथ कई हड़तालों से जूझ रही है। नर्सिंगकर्मियों से पहले से रेलवे व पोस्टलकर्मी भी हड़ताल कर रहे हैं। एक साल में ही ब्रिटेन में महंगाई 10% से ज्यादा बढ़ चुकी है, लेकिन वेतन वृद्धि महज 4% या इससे भी कम हुई है। इसी वजह से कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच खींचतान चल रही है।
विज्ञापन


क्रिसमस से पहले बखेड़ा खड़ा करना ठीक नहीं
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि वह आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों के लिए हड़ताल-विरोधी कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। उम्मीद है यूनियन नेता इस बात को समझेंगे कि क्रिसमस से ठीक पहले इस तरह का बखेड़ा खड़ा करना गलत है, जबकि सरकार निष्पक्ष और न्यायोचित तरीके से उनकी मांगें मानने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें