फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: कोरोना प्रबंधन में नाकामी से चीन में हालात विस्फोटक, WHO बोला- शातिराना ढंग से जीरो कोविड को छोड़ा

Fri, 16 Dec 2022 06:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा

सार

अभी दुनियाभर में यह माना जा रहा है कि चीन ने जैसे ही जीरो कोविड नीति में ढील दी, संक्रमण की स्थिति विस्फोटक हो गई। सच्चाई यह है कि चीन के कोविड प्रबंधन के सभी प्रयास नाकाम साबित हो रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, चीन ने प्रदर्शनों की आड़ में शातिराना ढंग से जीरो कोविड नीति को छोड़ा है, क्योंकि असल में उसकी यह नीति प्रभावी साबित नहीं हो रही थी और लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अभी दुनियाभर में यह माना जा रहा है कि चीन ने जैसे ही जीरो कोविड नीति में ढील दी, संक्रमण की स्थिति विस्फोटक हो गई। सच्चाई यह है कि चीन के कोविड प्रबंधन के सभी प्रयास नाकाम साबित हो रहे थे। जीरो कोविड नीति के नाम पर लोगों पर अत्याचार किए जा रहे थे। कोविड संक्रमण के आंकड़े साझा नहीं करने को लेकर घेब्रेयसस ने चीन काे लताड़ा। कहा, यह आंकड़े संक्रमण के कारणों को समझने के लिए जरूरी हंै। चीन वायरस की उत्पत्ति से जुड़े जांच के मामले में भी सहयोग नहीं कर रहा है। एजेंसी

दवाओं और जांच किट की तंगी
चीन में जुकाम, खांसी, बुखार की दवा और कोविड टेस्ट जांच की काफी तंगी हो गई है। चीन की फार्मा कंपनियों ने ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों को कोविड टेस्ट किट और दवाओं के बड़े ऑर्डर दिए हैं। इसके अलावा हांगकांग, मकाऊ से लोग अपने परिवार वालों को दवाएं व जांच किट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें