फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.66 करोड़ के पार, अब तक 16.92 लाख मरीजों की मौत

Mon, 21 Dec 2020 04:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 76,680,541 हो गई है। इस वायरस से अब तक 16,92,980 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,37,58,431 तक पहुंची है। अमेरिका, भारत और ब्राजील में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां बीते दो दिनों से लगातार मामलों की संख्या में उछाल आ रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना के चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2500 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है।


यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, अमेरिका में बीते 24 घंटे में चार लाख से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सीडीसी के शनिवार के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका के सभी राज्यों में शुक्रवार को कुल 4 लाख 3 हजार 359 नए मामले सामने आए। 
विज्ञापन


इटली: क्रिसमस पर अधिक स्थानों पर लॉकडाउन 
प्रधानमंत्री जोजेपे कोंटे ने क्रिसमस पर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के साथ होने वाली नई पाबंदियां जनवरी 2021 तक जारी रहेंगी। इस दौरान बार, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल के खोलने पर प्रतिबंध रहेगा। येे नियम 2021 तक जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों को डर है कि क्रिसमस के दौरान संक्रमण के मामलों में इजाफा हो सकता है। इस कारण पहले से नियमों में सख्ती व एहतियात जरूरी है।  

जर्मनी में 22,771 नए संक्रमित 
जर्मनी में पिछले 24 घंटे में 22,771 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,494,009 हो गई है।  वही, आंकड़ा भी पिछले 24 घंटों में मृतकों का आंकड़ा 409 से बढ़कर 26,049 हो गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें