फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: निजी एयरलाइन का कारनामा, यात्रियों को जाना था जनकपुर, पहुंचा दिया पोखरा

Mon, 21 Dec 2020 12:17 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, काठमांडू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल में जनकपुर जाने के लिए एक विमान से उड़ान भरने वाले यात्री उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए, जब वे पोखरा पहुंच गए और यह स्थान उनके गंतव्य से 255 किलोमीटर दूर था। मीडिया में रविवार को आई एक खबर से यह जानकारी मिली।

विज्ञापन


‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को बुद्ध एयर से यात्रा करने वाले 69 यात्रियों के साथ हुई। ‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार, शुक्रवार को मौसम उड़ान के लिए बहुत अनुकूल नहीं था। इसलिए एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को यथाशीघ्र विमान में बैठाने और उड़ान भरने का हर संभव मौके का इस्तेमाल कर रही थीं।

खबर के अनुसार, बुद्ध एयर की उड़ान यू4505 को जनकपुर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने की अनुमति मिली। यात्रियों को विमान में बैठाया गया और विमान ने उड़ान भरी तथा उसके जनकपुर पहुंचने का अनुमानित समय दोपहर सवा तीन बजे था। उड़ान में पहले ही विलंब हो चुकी था। लेकिन, जब विमान उतरा, तो यह उसके वास्तविक गंतव्य हवाई अड्डे की बजाय पोखरा हवाईअड्डा था।
विज्ञापन


प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मौसम से जुड़े कारणों के चलते पोखरा के लिए उड़ानों को अपराह्न तीन बजे तक अनुमति थी। एयरलाइन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, खराब मौसम पहले से ही उड़ान में देरी का कारण बना हुआ था और बुद्ध एयर के अधिकारियों ने पहले पोखरा के लिए उड़ान रवाना करने का फैसला किया।

इस कारण, उड़ान संख्या बदली गई और इसी के चलते गड़बड़ी हुई। खबर के अनुसार, बुद्ध एयर ने गंभीर खामियां स्वीकार की हैं। इसके प्रबंध निदेशक बीरेंद्र बहादुर बासनेट ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें