अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में 100 से अधिक चीनी नागरिकों ने हिस्सा लिया। 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। इसके बाद भारत समेत दुनियाभर में इस दिन योग कार्यक्रम होते हैं।
चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी और उपराजदूत डॉ. एक्विनो विमल ने इंडिया हाउस में हुए योग कार्यक्रम में भाग लिया। मिसरी ने कहा कि योग कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छे स्वास्थ्य का शारीरिक और आध्यात्मिक रास्ता है।
ऐसे वक्त में जब हमारा दिमाग बाहरी चीजों से बहुत ज्यादा दबाव में है तो योग हमें अपने दिमाग को शांत करने, दबाव को कम करने तथा हमारे अस्तित्व को संतुलन प्रदान करता है।