ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ
- फोटो : twitter
ईरान के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया है कि देश के विघटित सैन्य परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक वैज्ञानिक की हत्या के मामले में इजराइल की भूमिका के गंभीर संकेत हैं। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह बयान दिया।
हालांकि, इजराइल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। जरीफ ने ट्विटर पर कहा, आतंकवादियों ने एक विख्यात ईरानी वैज्ञानिक की आज हत्या कर दी। यह कायराना कृत्य साजिशकर्ताओं की हताशा को दर्शाता है, जिसमें इजराइल की भूमिका के गंभीर संकेत हैं।