फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauritius: PM ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया महाकुंभ का पवित्र जल, मखाना और सदेली बॉक्स भी उपहार में दिए

Tue, 11 Mar 2025 06:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस।

सार

Mauritius: प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति धरम गोखुल को महाकुंभ का पवित्र संगम जल और उनकी पत्नी को बनारसी साड़ी भेंट की। प्रधानमंत्री कल मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, धरम गोखूल, बृंदा गोखूल। - फोटो : एक्स/एमईए इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल को महाकुंभ का पवित्र संगम जल भेंट किया। इस जल को एक पीतल और तांबे के बर्तन में रखा गया था। प्रधानमंत्री ने गोखूल की पत्नी बृंदा गोखूल को प्रसिद्ध बनारसी साड़ी भी भेंट की। 

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे मोदी ने गोखूल को बिहार का प्रसिद्ध खाना 'मखाना' भी उपहार में दिया। उन्होंने बृंदा गोखूल को एक सदेली बॉक्स में साड़ी भेंट की। सदेली बॉक्स गुजरात की परंपरागत कारीगरी का प्रतीक है। सदेली बॉक्स कीमती साड़ियों, आभूषणों या वस्तुओं को रखने के लिए डिजाइन किया गया है। 

गोखूल से पहले अपने मॉरीशस के समकक्ष से मिले पीएम
राष्ट्रपति गोखूल से मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री ने अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने सर सीवूसागर बॉटनिकल गार्डन में एक पौधा लगाया।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, इससे पहले मॉरीशस पहुंचने पर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था। उनके मॉरीशस के समकक्ष रामगुलाम और अन्य नेताओं ने उनका औपचारिक स्वागत किया। जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह भारत और मॉरीशस की दोस्ती को दर्शाता है। 

Mauritius: मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने PM मोदी, बोले- यह ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सीवूसागर रामगुलाम को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने सीवूसागर रामगुलाम को श्रद्धाजंलि दी और फिर राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद वह राजकीय भोज में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कल मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संबंधित वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें