फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइली युद्धक विमानों ने दमिश्क हवाई अड्डे पर दागी मिसाइलें, कोई हताहत नहीं

Sat, 12 Jan 2019 11:27 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

इजराइली युद्धक विमानों से दागी गई मिसाइलें दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक गोदाम से जा टकराईं, जिससे गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। सीरियाई सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीरिया की सरकारी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मध्यरात्रि से करीब 45 मिनट पहले दक्षिण से आ रहे इज़राइली विमान ने दमिशक के आस-पास के क्षेत्रों में कई मिसाइलें दागीं।
उन्होंने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा इकाइयों ने अधिकतर मिसाइलों को गिरा दिया। हालांकि इसमें अन्य लक्षित स्थानों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

हिज्बुल्लाह के ‘अल-मनार’ टीवी ने बताया कि ये हमले अभी तक हुए हमलों से ज्यादा व्यापक थे। ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि हवाई हमले का एक निशाना हवाई अड्डे के पास था वहीं अन्य हमले किस्वा क्षेत्र के पास किए गए। 
विज्ञापन


किस्वा के पास सीरियाई सरकार के समर्थन वाले ईरानी तथा हिज्बुल बलों के ठिकाने हैं और यह साजो सामान के भंडार वाला क्षेत्र है। इजराइल ने फिलहाल इस पर कोई टिप्प्णी नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें