फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSW: अन्नपूर्णा आज से करेंगी सीएसडब्ल्यू में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, यूएन में ये रिपोर्ट करेंगी पेश

Mon, 10 Mar 2025 05:46 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अपनी उच्चस्तरीय बैठकों के तहत वह 12 मार्च को भारत सरकार और यूएन वीमेन एक खास कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और महिलाओं के वित्तीय और डिजिटल सशक्तिकरण के तरीकों पर बात करेंगे।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा देवी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में होने वाले 69वें महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू) सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के जारी बयान के अनुसार, सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसमें लैंगिक समानता व महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर दुनियाभर में हुई प्रगति पर बात होगी।

विज्ञापन


इस साल का सत्र खास है क्योंकि यह महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दूरदर्शी एजेंडे बीजिंग घोषणापत्र और कार्रवाई मंच के 30 साल पूरे होने के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष का सत्र 10 से 21 मार्च तक चलेगा। अन्नपूर्णा देवी इस सत्र में भारत की तरफ से राष्ट्रीय वक्तव्य देंगी। इसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास के लिए सरकार की पहल और योजनाओं को पेश करेंगी। वे इस दौरान वे बीजिंग घोषणापत्र और कार्रवाई मंच सहित संयुक्त राष्ट्र के 2030 सतत विकास एजेंडे को लागू करने की रफ्तार को तेज करने और इसके लिए संसाधनों को सुनिश्चित करने पर होने वाली अहम बातचीत में भी शामिल होंगी।

अपनी उच्चस्तरीय बैठकों के तहत वह 12 मार्च को भारत सरकार और यूएन वीमेन एक खास कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और महिलाओं के वित्तीय और डिजिटल सशक्तिकरण के तरीकों पर बात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, महिला एवं बाल विकास मंत्री न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण में हुई प्रगति पर चर्चा करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें