फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर विषाणु को फैलने से नहीं रोका गया तो लाखों लोग मर सकते हैं : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Thu, 19 Mar 2020 11:39 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोका गया तो इससे लाखों लोग मर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खासकर गरीब देशों में ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। उन्होंने इस विषाणु के खिलाफ समन्वित वैश्विक प्रतिक्रिया की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हम जंगल की आग की तरह विषाणु को फैलने देते हैं खासकर दुनिया के गरीब देशों में तो इससे लाखों लोगों की मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक एकजुटता न केवल नैतिक आवश्यकता है बल्कि हर किसी के हित में है।

 कोरोनावायरस के कहर से पूरी दुनिया दहशत में है। लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से कुल 9020 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,134 जबकि एशिया में 3,416 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में नौ हजार से ज्यादा मौतें


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में मौतों की संख्या नौ हजार से ज्यादा हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुरुवार तक कोरोना से कुल 9020 लोगों की मौत हुई। इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,134 जबकि एशिया में 3,416 है। वहीं बीते 24 घंटे में और 712 लोगों की मौत हुई और संक्रमित लोगों की संख्या 90,293 है। यूरोप में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है।

ईरान में एक भारतीय समेत 149 लोगों की गई जान
केंद्र सरकार ने गुरुवार को ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईरान से करीब 590 भारतीयों को वापस लाया गया है। वहां शेष बचे भारतीयों में से एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य संक्रमित भारतीयों का इलाज चल रहा है।

वहीं, इटली में फंसे भारतीय नागरिकों का दूसरा समूह इसी सप्ताह एयरलिफ्ट किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अपर सचिव डी. रवि ने कहा, 380 भारतीयों के सैंपल लाए गए थे। इनमें केवल 4 पॉजिटिव हैं। बाकी को वापस लाने की तैयारी की जा रही है।

ईरान सरकार ने गुरुवार को जानकारी दी कि कोरोना वायरस से उसके देश में 149 और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य उपमंत्री अलीरेजा रिआसी ने बताया कि देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,284 हो गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 18,407 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

स्पेन में कोरोना की वजह से 767 मौतें
कोरोना वायरस के कारण स्पेन में अब तक 767 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इनमें से 30 फीसदी मौतें बीते 24 घंटे के दौरान हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें