फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक पोम्पियो ने टेलीकॉम उपकरण निर्माता कंपनी हुवावे को लेकर सहयोगियों को चेताया

Wed, 13 Feb 2019 02:16 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने सहयोगी देशों को चीनी कंपनी हुवावे को लेकर कहा कि यदि वह इस चीनी कंपनी के उपकरण अपने यहां तैनात करवाते हैं तो इससे अमेरिका व उन देशों के संबंधों में खटास आ सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में वाशिंगटन के लिए उन देशों के साथ चलना कठिन हो जाएगा। 

विज्ञापन


हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट की यात्रा के दौरान पोम्पियो ने कहा कि हम उस उपकरण के प्रयोग से होने वाले खतरे और मौकों को सुनिश्चित करना चाहते हैं। बता दें कि पोम्पिय सेंट्रल यूरोप की यात्रा पर हैं। हंगरी इस यात्रा में उनका पहला पड़ाव था। वह स्लोवाकिया और पोलैंड भी जाएंगे। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस यात्रा का उद्देश्य इन राज्यों में अमेरिका की स्थिति को मजबूत करना है जहां चीन व रूस का प्रभाव अधिक है। अमेरिका हंगरी व पोलैंड में चीन की बढ़ती उपस्थिति खासकर टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हुवावे टेक्नोलॉजीस की बढ़ते प्रभुत्व से चिंतित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें