फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michigan Shooting: मिशिगन के चर्च में गोलीबारी, चार की मौत, आठ लोग घायल; हमलावर ढेर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Mon, 29 Sep 2025 07:43 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन

सार

अमेरिका के मिशिगन स्थित एक चर्च में रविवार को गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि  संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया है। 

विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिशिगन राज्य में  ग्रैंड ब्लैंक्स इलाके में चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (मॉरमोन चर्च) में खौफनाक हमला हुआ। यहां एक हमलावर ने चर्च में टक्कर मारकर  ट्रक अंदर घुसा दिया फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हालांकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी पुलिस की गोली का शिकार हो गया।

विज्ञापन


 रविवार सुबह करीब 10:25 बजे हुए इस हमले से चर्च परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।  पुलिस प्रमुख विलियम रेने ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आठ मिनट में हमलावर को मार गिराया।

चर्च में गोलीबारी को अंजाम देने वाले हमलावर की पहचान 40 वर्षीय थॉमस जैकब सैंफोर्ड के रूप में हुई है, जो पास के शहर बर्टन का रहने वाला था। उसके पास हथियारों के साथ गैस और संदिग्ध विस्फोटक भी मिले। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने विस्फोटक का इस्तेमाल किया या नहीं। एफबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है। इतना ही नहीं इस हमले के बाद आसपास के कुछ अन्य चर्चों में भी बम धमकी मिली, हालांकि जांच करने के बाद वहां कुछ नहीं मिला। फिलहाल इलाके में तनाव है। 
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें मिशिगन गोलीबारी की जानकारी दी गई है। यह हिंसा तुरंत रुकनी चाहिए। मैंने एफबीआई की तेज कार्रवाई पर उन्हें बधाई दी है। वहीं, मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने कहा कि चर्च में हिंसा अस्वीकार्य है।  

ये भी पढ़ें:- India-US Ties: तल्खी के बीच ट्रंप के मंत्री के बेतुके बोल, भारत का नाम लेकर कहा- कुछ देशों को सुधारना जरूरी

 ये भी पढ़ें:- नेपाल: जेन-जी आंदोलन में हिंसा पर आयोग सख्त, पूर्व PM ओली समेत पांच लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

एक कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह घटना उस वक्त हुई जब चर्च में कार्यक्रम चल रहा था, जिससे वहां भारी भीड़ थी। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी की वजह क्या थी और हमलावर ने ऐसा क्यों किया। पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। हालात सामान्य होने तक इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें