फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप हारे तो शांति से सत्ता हस्तांतरित नहीं करने वाले: कोहेन

Fri, 01 Mar 2019 01:21 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
माइकल कोहेन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने कहा है कि वर्ष 2020 में दोबारा राष्ट्रपति नहीं चुने जाने पर ट्रंप को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण स्वीकार्य नहीं होगा। कोहेन ने बुधवार को कांग्रेस के समक्ष गवाही के दौरान यह चेतावनी दी।
विज्ञापन


कोहेन ट्रंप के संघीय अपराधों में शामिल होने का खुलासा कर चुके हैं और यह भी कह चुके हैं कि ट्रंप जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कांग्रेस के समक्ष कोहेन ने खुद के लिए कहा, ‘यह विस्फोट से पहले अलार्म की बात वह व्यक्ति कर रहा है, जो राष्ट्रपति को अच्छी तरह से जानता है। मैं ट्रंप के साथ काम करने के दौरान हासिल अनुभव के आधार पर कह रहा हूं, मुझे डर है कि चुनाव हारने पर ट्रंप कभी भी शांतिपूर्वक सत्ता नहीं सौंपेंगे।’ 

कोहेन ने कांग्रेस की अवलोकन और सुधार समिति के समक्ष गवाही के तहत दिए अंतिम बयान में यह भी कहा कि वह ट्रंप पर अंधविश्वास करके अपना सब कुछ गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि कोहेन को अघोषित भुगतान और कांग्रेस से झूठ बोलने के मामले में आगामी जून में तीन साल के लिए जेल भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें