फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: मेक्सिको के सुपरमार्केट में धमाके के बाद लगी आग; कम से कम 23 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

Sun, 02 Nov 2025 11:10 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको

सार

मेक्सिको के सोनारा राज्य की राजधानी हर्मोसिल्लो में एक स्टोर में आग और विस्फोट की घटना में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा गैस के रिसाव से हुआ हो सकता है।

विज्ञापन
मेक्सिको के सुपरमार्केट में विस्फोट - फोटो : फेसबुक: Coordinación Estatal de Proteccion Civil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोनारा की राजधानी हर्मोसिल्लो में एक स्टोर में भीषण आग और विस्फोट की घटना हुई, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित वाल्डोज स्टोर में हुआ। सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में इस घटना की पुष्टि की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन


घायलों का इलाज जारी
राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास चावेज ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मौतें विषाक्त गैसों के सांस द्वारा सेवन के कारण हुई हैं। उन्होंने कहा फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे लगे कि आग जानबूझकर लगाई गई थी, हालांकि किसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद 12 घायलों को हर्मोसिल्लो के छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- भारत के सैन्य अभ्यास से डरा पाकिस्तान: इस्लामाबाद ने जारी किया नौसैनिक अलर्ट; पहले जारी किया था दो दिन का नोटम
विज्ञापन


राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने एक्सपर पोस्ट कर कहा मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। सरकार की राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


Claudiashein
आग लगने के सटीक कारणों की जांच होगी
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टोर पूरी तरह आग की लपटों में घिरा हुआ था। एक वीडियो में एक झुलसे व्यक्ति को स्टोर के बाहर गिरते हुए देखा गया, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें