मैक्सिको में चर्च की छत गिरने से कई की मौत।
- फोटो : Social Media
मैक्सिको के तमउलिपास राज्य में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान अचानक ही लोगों पर छत गिर गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है, और करीब 50 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग चर्च के अंदर ही मौजूद थे।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राहत-बचाव कार्य जारी हैं। पुलिस और दमकल की टीमों ने 49 लोगों को मलबे से निकाल लिया है। इन्हें पास के ही अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, अभी कई और के मलबे में ही दबे होने की आशंका है। उनकी खोज जारी है। बताया गया है कि मलबे में फंसे में लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी देर रात तक मलबे में पीड़ितों और जीवित बचे लोगों की तलाश करते रहे। करीब 30 श्रद्धालुओं के मलबे में फंसे होने की आशंका है। एजेंसी