मैक्सिको में क्युरेतारो राज्य के सैन जुआन डेल रियो शहर में शुक्रवार को एक बस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से छह ही हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में बस ड्राईवर भी शामिल है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
राज्य के रक्षा विभाग के मुताबिक, हादसे की तस्वीरों से पता चला है कि रेलवे क्रॉसिंग पर चेतावनी लिखी हुई थी, इसके बाद भी बस रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा गई। वहीं, कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।